ज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से देश दुनिया में मनाया जा रहा है। और काशी में इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर अद्भुत छटा देखने को मिल रही रही है। क्योंकि इस बार वाराणसी में प्रयागराज कुंभ से बड़ी संख्या में लौटे नागा साधू सन्यासियों का काशी प्रवास जारी है और महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक काशी में स्थित पांच अखाड़ों के साधु सन्यासी और नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे अलग अलग अखाड़ों से पेशवाई के रूप में नागा साधु सन्यासी गाजे-बाजे के साथ हर हर महादेव और डमरू की डम डम के बीच बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचकर अपना शीश नवाए और बाबा विश्वनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित किया।तो वही दूर दराज से आए शिव के भक्त लम्बी कतारों मे लग कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए अपने समय का इंतजार कर रहे हैं।
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के है,पुख्ता,इंतजाम*
काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए आए भक्तों की लिए 5 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की समस्या न हो और काशी विश्वनाथ के दर्शन में किसी प्रकार की चूक से बचा जा सके। मौके पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।
साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-