August 29, 2026

*भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में किया टॉप*

Spread the love

ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में भारत पहले पायदान पर पहुंच गया है। यह नेल्सन के सर्वे में पता चला है। ऑनलाइन आयोजित इस सर्वे में 64 देशों के 32 हजार उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया था। भारत का कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (सीसीआई) 133 है। दूसरे पायदान पर 131 अंकों के साथ फिलिपिंस और 127 अंकों के साथ इंडोनेशिया तीसरे पायदान पर है।

सर्वे के हिसाब से दक्षिणी कोरिया के उपभोक्ता सबसे ज्यादा निराशावादी हैं। इसकी वजह है कि वहां के लोग बढ़ती महंगाई, वेतन में कम वृद्धि, स्टॉक मार्केट के कमजोर प्रदर्शन और बेरोजगारी की समस्या से डरे हुए हैं। सर्वे के मुताबिक ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स 107 है जो पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा है।