May 6, 2026

*अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खेल में चयनित छात्रा खिलाड़ी का हुआ जोरदार स्वागत*

Spread the love

मजदूर की बेटी के चयन पर लोग खुश
रोहनिया- सहवाजपुर निवासी वीरजु प्रजापति की पुत्री मोनिका प्रजापति का अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खेल में चयनित हुआ है। जो हांगकांग में 15 से 17 मार्च तक होने वाले एथलेटिक खेल प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के लिए जा रही सरदार पटेल इंटर कॉलेज 12वी की छात्रा मुनिता प्रजापति की बढैनी स्थित यूपी एकेडमी के डायरेक्टर तथा अपना दल के प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल द्वारा प्रोत्साहन राशि के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। तथा हांगकांग में जीत हासिल करने की उम्मीद करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोच हीरालाल पाल , प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार चौहान ,डॉ एल बी ,विजय बांवला, डॉ राज चौहान आरएस शर्मा सहित स्कूल के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
उक्त छात्रा की उपलब्धियां नेशनल में द्वितीय स्थान, दिल्ली में खेलो इंडिया खेलो में द्वितीय स्थान 3 किलोमीटर की दौड़ तथा गुजरात में यूथ नेशनल गेम में प्रथम स्थान 5 किलोमीटर ,रायपुर में यूथ नेशनल गेम में 5 किलोमीटर द्वितीय स्थान पर रही।
मुनीता पटेल एक भाई और तीन बहन हैं माता गृहणी है पिताजी मजदूर है कक्षा 12 की छात्रा है उम्र 17 वर्ष ,कोच हीरालाल पाल नेशनल प्लेयर।