May 6, 2026

*ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से हुई महिला की मौत, ट्रेलर, चालक गिरफ्तार*

Spread the love

आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे से अस्थाई डिवाइडर हटाने व अंडरपास बनाने की मांग एनएचआई द्वारा सड़क पर डाले गए मिट्टी में फिसल कर रोज गिरते है बाइक सवार

रोहनिया -मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर शनिवार को सुबह 10 बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से बढईनी खुर्द निवासी चनरी पटेल लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। जिसकी सूचना पाकर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त घायल महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक तथा चालक को गिरफ्तार किया।
उक्त घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों के साथ अपना दल के प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल ने चौराहे पर लगे अस्थाई डिवाइडर को हटाने तथा चौराहे पर अंडर पास बनवाने की मांग की। जिसकी सूचना जिलाधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से देने को के लिए कहा। और बताया कि एनएचआई के अधिकारियों द्वारा मोहनसराय चौराहे पर सड़क में हुई गड्ढे में सिर्फ गिट्टी डाल देने की वजह से रोज प्रतिदिन बाइक सवार लोग खुश गिट्टी पर फिसल कर गिर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी घटना का कोई शिकार हो सकता है।