September 27, 2026

*जैश को उसी की भाषा मे देंगे जवाब-डिप्टी सीएम*

Spread the love

वाराणसी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज कचहरी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि हमारे भारतवर्ष की सेना वक्त वक्त पर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है। हम अपने भारत वर्ष की सेना की बहादुरी का सम्मान करते हैं और उनके द्वारा आतंकवाद को सबक सिखाएं जाने की कार्रवाई के संबंध में अपनी ओर से बधाई देते हैं। साथ ही कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टियां हैं वह अपनी राजनीतिक गतिविधियों से जनता की नजरों में गिर गई हैं। और हमारे प्रधानमंत्री जी देश के एक एक जवान की ही नहीं पूरे देश की जनता की भी चिंता करते हैं। हमारा देश सेना पर और सेना के नेतृत्व पर गर्व कर रहा है। जैश -ए मोहम्मद, आतंकवाद जिस भाषा में समझना चाहता है हम उस भाषा में उसे जवाब देने के लिए तैयार है।