**काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्ज़िद विवाद**आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई**
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल याचिकाओं की मंगलवार यानी 29 मार्च से नियमित सुनवाई शुरू होगी।
वाराणसी के अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की ओर से दाखिल याचिका व अन्य याचिकाओं की सुनवाई जस्टिस प्रकाश पाडिया की एकल पीठ करेगी। विश्वेश्वर नाथ मंदिर की तरफ से वकील विजय शंकर रस्तोगी ने अतिरिक्त लिखित बहस दाखिल की।
उन्होंने कहा कि याची ने सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 डी के तहत वाद की पोषणीयता पर आपत्ति अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उस पर बल न देकर जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के संपूर्ण परिसर के सर्वेक्षण पर रोक लगा रखी है। वाराणसी की एक अदालत ने 8 अप्रैल, 2021 को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का समग्र भौतिक सर्वेक्षण कराने के लिए आदेश दिया था।
कोर्ट ने दो हिंदू, दो मुस्लिम सदस्यों और एक पुरातत्व विशेषज्ञ की पांच सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि मूल वाद वाराणसी में 1991 में दायर किया गया था, जिसमें प्राचीन मंदिर को बहाल करने का अनुरोध किया गया था। मौजूदा समय में उस स्थान पर ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है।





More Stories
गणगौर तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया – विजय परमार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:पूजन के लिए दिनभर में पांच मुहूर्त-
सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-