June 20, 2026

ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, 30 मजदूर घायल

Spread the love

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, 30 मजदूर घायल

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी से एक बुरी खबर सामने आयी है. दरअसल यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. गन्ने से भरे ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्‍कर मार दी है. इस हादसे में करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यही नहीं, इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 30 मजदूर घायल हुए हैं. इनमें से 10 की हालत नाजुक है. सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि यह हादसा लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली के नौगांवा गांव के पास हुआ है.

यही नहीं, इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं वे दिल को झकझोर देने वाले हैं. इसमें दिख रहा है कि कई मजदूरों के हाथ, तो कई के पैर भी कट गए हैं.