कोलकाता: 12 घंटे में भी नहीं बुझाई जा सकी गोदाम में लगी भीषण आग, 2 दमकलकर्मी घायल
कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) के एक गोदाम में शनिवार रात आग लग गई. कुछ देर में यह आग (Fire) इतनी भीषण हो गई कि इसे रविवार सुबह घटना के करीब 12 घंटे बाद भी पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है. साथ ही इस आग को बुझाने में जुटे दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार यह आग की घटना कोलकाता के टांगरा क्षेत्र के मेहर अली लेन में स्थित एक गोदाम में हुई. गोदाम में शनिवार रात को आग लगी. इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 15 से अधिक गाडि़यां भेजी गईं. लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर रविवार सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका. आग लगातार बढ़ती गई.
इस घटना पर डिविजनल फायर ऑफिसर देबतनु घोष ने जानकारी दी है कि 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है. माना जा रहा है कि गोदाम में कुछ अत्यधित ज्वलनशील पदार्थ रखे थे. जिनके कारण आग लगातार फैलती गई.
कोलकाता: 12 घंटे में भी नहीं बुझाई जा सकी गोदाम में लगी भीषण आग, 2 दमकलकर्मी घायल
उनके अनुसार इसी कारण से दमकलकर्मी गोदाम के अंदर दाखिल नहीं हो पा रहे. आग लगातार बढ़ती गई और इस आग पर काबू पाने की मशक्कत के दौरान दो दमकलकर्मी भी घायल हो गए हैं. हालांकि आग पर अभी भी काबू पाने की कोशिश हो रही है.

More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-