पीड़ित के परिजनो ने मडुवाडीह स्टेशन मास्टर के बर्ताव पर जताया रोष।
परिजनों ने कहा की रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा मडुवाडीह स्टेशन को पूर्वांचल का सबसे स्मार्ट स्टेशन कहना सिर्फ के दिखावा है।
वाराणसी – इलाहाबाद से परीक्षा देकर इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से आ रहा 24 वर्षीय युवक शुभम पांडे s/o शेषमणि पांडे निवासी फुलवरिया रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया
विक्षिप्त अवस्था में मडुवाडीह स्टेशन पहुंचने के बाद जीआरपी के पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मडुवाडीह स्टेशन मास्टर से एंबुलेंस सेवा की मदद मांगी जिसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा 2 घंटे विलंब होने की बात कहकर टाल दिया गया फिर परिजनों द्वारा व्हील चेयर या स्ट्रेचर मांगे जाने पर स्टेशन मास्टर ने कहा की मेरे पास ऐसी कोई सुविधा नहीं है। जिसके बाद निराश परिजनो ने निजी साधन द्वारा निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-