रोहनिया –(वाराणसी) -श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय जनपद वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग तथा अवैध शराब के अभियान के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व श्री पी.आर. त्रिपाठी थाना प्रभारी रोहनियाँ के नेतृत्व में दिनांक 26.02.2019 को रोहनियाँ पुलिस को सफलता मिली जब SI संजय कुमार सिंह SI नीरज कुमार ओझा मय हमराह का0 विवेक कुमार सिंह,का0 चन्द्रप्रकाश सिंह के देखभाल क्षेत्र चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर अखरी तिराहे पर मौजूद थे SI ओमप्रकाश यादव मय हमराह हे0का0 शैलेन्द्र राय आ गये तभी मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि साहब एक टाटा 407 पिकअप गाड़ी हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बेचने हेतु बिहार ले जाने वाला है जो थोड़ी देर पहले मिर्जामुराद क्रास किया है इस सूचना पर विश्वास कर मै SI मौजूद समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर मुखबिर खास को साथ लेकर सघन चेकिग हेतु लठिया तिराहा पहुचा थोड़ी देर में एक टाटा 407 पिकअप गाड़ी दूर आती हुई दिखाई दी जिसे देखते ही मुखबिर खास ने इशारा कर बताया कि साहब वही वह गाड़ी है जिसका नम्बर HR 63B 4310 है जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब लदी है तत्पश्चात मै si टीम आगे बढ़ कर आती हुई गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो उक्त गाड़ी का चालक गाड़ी की रफ्तार और तेजकर हम पुलिस वालो को निशाना बनाकर जान लेने की नीयत से गाड़ी हम पुलिस वालो के उपर चढ़ाने का प्रयास किया हम पुलिस वालो ने किसी तरह पीछे कूद कर अपनी जान बचाये तत्पश्चात द्वितीय टीम प्रभारी si ओम प्रकाश यादव द्वारा स्थिति को भापते हुए अगले ब्रेकर पर जाम लगवाया जा चुका था तथा मै siमय टीम पीछे से दौड़ते हुए घेराबन्दी किया हम पुलिस वाले चारो तरफ से घेरघार कर हिकमत अमली से समय करीब 21.25 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये चालक से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम पवन कुमार s/o रामपाल R/O डोडन PS नीमका थाना जिला सीकर राजस्थान बताया तत्पश्चात पकड़े गये चालक को साथ लेकर गाड़ी का पर्दा खोलवाकर चेक किया गया तो अवैध शराब लदा है जिसे उतरवा कर गिना गया तो 1. रायल स्टेग प्रीमियर हिवस्की 750 ML की 10 पेटी कुल 120 बोतल 2.रायल स्टेग प्रीमियर हिवस्की 375 ML की 39 पेटी कुल 936 बोतल बरामद हुआ तत्पश्चात पकड़े गये चालक को साथ लेकर गाड़ी के केबिन की तलाशी ली गयी तो ड्राइवर सीट के पीछे से एक अदद नम्बर प्लेट BR 45 AB 4306 फर्जी कूटरचित बरामद हुई ।तत्पश्चात पकडे गये व्यक्ति को मु0अ0स0 126/19 जुर्म धारा 419,420,467,468,307 IPC व 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । जिसकी कीमत करीब 15 लाख रूपये है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-