May 1, 2026

*ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के तीन चोर को जीआरपी सीटी पुलिस ने किया गिरफ्तार* *वाराणसी*

Spread the love

*ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के तीन चोर को जीआरपी सीटी पुलिस ने किया गिरफ्तार* *वाराणसी* पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर पुष्पांजलि द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया उमाशंकर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना जीआरपी मऊ राघवेंद्र मिश्र की टीम के उप निरीक्षक कमलेश यादव (चौकी प्रभारी जीआरपी वाराणसी सिटी) कांस्टेबल विमलेश पटेल, कांस्टेबल संदीप यादव व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह द्वारा रेलवे स्टेशन वाराणसी सिटी पर बुधवार को प्लेटफार्म नम्बर 1/2 के पूर्वी छोर पर स्थित मूत्रालय के पास से तीन शातिर अपराधी करन डोम पुत्र स्वर्गीय दीपक डोम निवासी- बेनियाबाग थाना- चौक वाराणसी जिला- वाराणसी, सागर डोम पुत्र राजेश डोम निवासी-शिवदासपुर थाना- मंडुआडीह जिला वाराणसी, पवन कुमार पुत्र स्व0 दीपक निवासी -बेनियाबाग थाना -चौक वाराणसी जिला – वाराणसी को 102/18 धारा 380 आईपीसी थाना जीआरपी मऊ से सम्बंधित चोरी के एक जोड़ी सोने का झुमका (कुल कीमत लगभग बाईस हजार रु0), चोरी के एक जोड़ी चांदी के पायल (कुल कीमत लगभग दो हजार चार सौ रु0) चोरी के दो चांदी के बिछिया (कीमत लगभग दो सौ रु0) व चोरी के तीन हजार दो सौ रु0 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध धारा 380/ 411 आईपीसी की कार्यवाही की जा रही है। उप निरीक्षक कमलेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण बक्सर से लेकर मुगलसराय व वाराणसी से छपरा तक ट्रेनों में चोरी व लूट करने का काम करते थे। ये पूर्व में कई बार जेल भी जा चुके हैं तथा इनके विरुद्ध अन्य थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।

साभार