June 23, 2026

श्रीलंका में सिर्फ 4 दिनों का बचा ईंधन, रोजाना 7 घंटे से ज्यादा का पावर कट-

Spread the love

*‼️गंभीर संकट! श्रीलंका में सिर्फ 4 दिनों का बचा ईंधन, रोजाना 7 घंटे से ज्यादा का पावर कट*

 

श्रीलंका में करीब 7 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है. यह 1996 के बाद बाद पहला मौका है, जब इतने समय तक बिजली की कटौती की जा रही है. इस समय श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. श्रीलंका में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट है और सरकार ऊर्जा संयंत्रों का परिचालन जारी रखने के लिए आवश्यक ईंधन के आयात का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है. श्रीलंका में जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े आयोग के शीर्ष अधिकारी जनाका रत्नायका ने संवाददाताओं से कहा, दिन में साढ़े 5 घंटे की और रात के वक्त 2 घंटे की बिजली कटौती होगी.

 

अधिकारियों ने कहा कि 1996 के बाद यह पहली बार है, जब इतने समय तक बिजली कटौती हो रही है. ताप विद्युत संयंत्रों को संचालित करने के लिए आवश्यक ईंधन की यहां कमी है. वहीं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक सूखे के हालात होने के कारण पनबिजली उत्पादन क्षमता भी काफी घट गई है. ऊर्जा मंत्री उदया गम्मानपिला ने कहा कि अभी जो ईंधन उपलब्ध है वह 4 ही दिन तक ही चलेगा. श्रीलंका में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट है और सरकार ऊर्जा संयंत्रों का परिचालन जारी रखने के लिए आवश्यक ईंधन के आयात का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है. पिछले हफ्ते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिली थी. वहीं श्रीलंका के पास पेट्रोल डीजल खरीदने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार भी नहीं है.