रूस और यूक्रेन की जंग में अमेरिका का साथ देगा भारत? बाइडन ने ‘हिचकते हुए’ दिया ये जवाब
वॉशिंगटनः रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग (Russia-Ukraine war) जारी है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हो आमने-सामने हो रही इस जंग को रोकने के प्रयास दुनिया के कई देश कर रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मकसद से गुरुवार रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर करीब 25 मिनट तक बातचीत की. लेकिन लगता है भारत से प्रयासों से अमेरिका संतुष्ट नहीं है. शायद यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से रूस-यूक्रेन संकट के समाधान के प्रयासों पर भारत के साथ होने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि भारत के साथ बातचीत चल रही है. मामला पूरी तरह सुलझा नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि अमेरिका का बड़ा डिफेंस पार्टनर होने के नाते भारत क्या रूस-यूक्रेन संकट के समाधान में अमेरिका के साथ है? इस सवाल पर बाइडेन ने कहा कि हम भारत से बात कर रहे हैं. मामला पूरी तरह सुलझा नहीं है. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर भारत और अमेरिका का रुख समान नहीं है. भारत के लिए किसी एक का पक्ष लेना मुश्किल हो रहा है. अमेरिका और रूस दोनों ही भारत के मित्र हैं. दोनों से ही उसके लंबे समय से संबंध रहे हैं.
भारत हालांकि इस संकट के समाधान के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर करीब 25 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान मोदी ने जोर देकर कहा कि बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है. कूटनीति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है. मोदी ने पुतिन से तत्काल हिंसा खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रूस और नाटो के बीच मतभेदों को केवल बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है.
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्व नियोजित युद्ध का विकल्प चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा. इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट होकर निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी की फौजें इस युद्ध में शामिल नहीं होंगी. हम आर्थिक रूप से रूस को चोट पहुंचाएंगे.
इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच जंग में जानमाल के नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने जंग के पहले दिन यूक्रेन की करीब 74 सैन्य बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करने का दावा किया है. वहीं यूक्रेन ने रूस पर 203 हमले करने का आरोप लगाया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने पहले दिन देश पर रूसी सेना के हमले में 137 नागरिकों की मौत होने का दावा किया है. इनमें सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं.

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-