सरैयाहाट ब्रेकिंग
==========
*बिचौलियों द्वारा उ0 म0 वि0 खोजवा के चापानल को महीनों पूर्व कर दिया गया खराब*
🔹️दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत उ0 म0 वि0 खोजवा के शिक्षक को बिना जानकारी दिए एवं बिना किसी विभागीय आदेश के शिक्षक की अनुपस्थिति में रविवार जैसे अवकाश-दिवस का मौका पाकर एस.के.ट्रेडर्स नाम के वेंडर के पहल पर गाँव के अन्य जगह की योजना को जबरन और अनुचित तरीके से बिचौलियों द्वारा आनन-फानन और जल्दीबाजी में स्कूल में ही लगा दिए गए पानी-टंकी , पाईप आदि की महीनों पूर्व कर दी गई फिटिंग के दौरान पहले से अच्छे भले चालू स्थिति वाले चापानल में सबमर्सिबल पम्प डालकर चापानल को जानबूझकर कर दिया गया खराब । ताकि स्कूल का मध्याह्न भोजन हो जाए प्रभावित और प्रधान शिक्षक को हो जाए कोई शो-काॅज ।
🔹️ विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार , गाँव के ही एक शातिर बिचौलिया के पार्टनरशिप में पंचायत के उपमुखिया रीतेश रंजन के द्वारा गाँव के अन्य जगह की इस योजना को अनौपचारिक एवं अनाधिकृत रूप से करवाया गया है स्कूल में काम ।
🔹️बिचौलियों द्वारा योजना में की जा रही इस चालाकी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के द्वारा रोकवाया गया था काम ।
🔹️चापानल को खराब कर और सामान छोड़कर भागे हुए बिचौलियों के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है चापानल की मरम्मति ।
🔹️महीनों पूर्व खराब कर दिए गए स्कूल के चापानल को पूर्व जैसी चालू स्थिति में करने हेतु विद्यालय के प्रधान शिक्षक के द्वारा वेंडर-पार्टनर बने उपमुखिया रीतेश रंजन को पूर्व में ही दो बार किया जा चुका है फोन ।
🔹️ फोन पर उपमुखिया रीतेश रंजन के द्वारा चापानल को ठीक कर देने की हो चुकी बात के बाद भी आज तक नहीं किया गया है मरम्मत ।
🔹️वर्तमान में विद्यालय के खुल जाने के बाद स्कूल आ रहे सभी बच्चों को पानी की हो रही है किल्लत । एवं स्कूल की रसोईया , संयोजिका , शिक्षिका आदि समेत अन्य सभी संबंधित कर्मी भी हैं पानी से वंचित ।
🔹️उक्त विद्यालय में एकमात्र पानी का साधन रहे इस चापानल को ठीक नहीं किए जाने की प्रखंड को पूर्व में की जा चुकी शिकायत के बाद अब “पेयजल एवं स्वच्छता विभाग” के जिला कार्यालय को विद्यालय की ओर से की जाएगी लिखित शिकायत ।
विद्यालय परिवार
उ0 म0 वि0 खोजवा

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-