June 11, 2026

11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

Spread the love

*आज का इतिहास*

 

*11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ —*

रोम और इंग्लैंड के बीच 1543 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।

स्वीडेन तथा प्रशिया के बीच 1720 में शांति समझौता।

नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने 1793 में कब्जा किया।

रोम पर फ़्रांस ने 1798 में कब्ज़ा किया।

यूरोपीय देश नॉर्वे ने 1814 में स्वतंत्रता की घोषणा की।

लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 1826 में ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।

जापान में मेजी संविधान को 1889 में अंगीकार किया गया।

अवध पर ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने 1856 में कब्‍जा किया।

फ्रेडरिक एबर्ट 1919 में जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

लैटर्न संधि के तहत 1929 में स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई

जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर 1944 में दोबारा कब्जा किया।

सोवियत संघ ने 1953 में इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े

भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने 1959 में अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।

अमेरिका ने 1963 में इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।

ताइवान ने फ्रांस के साथ 1964 में कूटनीतिक संबंध तोड़े।

तुर्क और ग्रीक के बीच 1964 में जंग की शुरुआत हुई।

लेखक, जनसंघ संस्‍थापक, पत्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की हत्‍या 1968 में की गई थी।

दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को 1990 में 27 साल लंबी कैद से रिहाई मिली ।

भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से 1997 में सम्मानित।

एक डच कम्प्यूटर प्रोगामर ने 2001 को अत्रा कुरनिकोवा वायरस लॉन्च किया, जिसके चलते इससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए

हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का 2007 में अधिग्रहण।

असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को 2009 में सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

*11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –*

1750 में ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले शहीद तिलका माँझी का जन्‍म हुआ था।

1847 में तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्‍वा एडिसन का जन्‍म हुआ था।

1901 में भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्‍म हुआ था।

1917 में भारतीय क्रांतिकारी टी नागि रेड्डी का जन्‍म हुआ था।

1917 में दुनिया में सबसे ज्‍यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्‍डन का जन्‍म हुआ था।

भारतीय महिला अभिनेत्री टीना मुनीम का 1957 को जन्म हुआ था।

*11 फ़रवरी को हुए निधन –*

मुग़ल सम्राट जहाँदारशाह का निधन 1713 में हुआ।

प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन 1942 में हुआ।

हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण ‘जौहर’ का निधन 1945 में हुआ।

राजनीतिज्ञ दीनदयाल उपाध्याय का निधन 1968 में हुआ।

भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन 1977 में हुआ।

हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन 1989 में हुआ।

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन 1993 में हुआ।

हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार विष्णु विराट का निधन 2015 में हुआ।

 

*11 फरवरी को कई महत्वपूर्ण उत्सव:—-*

 

प्रोमिस डे