April 21, 2026

भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया-

Spread the love

*प्रकाशनार्थ*

 

*भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया*

 

*मैं अपने पिण्डरा विधानसभा के अपने सभी सम्मानित लोगों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने भाजपा सरकार के सभी छल – छद्मो, प्रलोभनों को ठुकराकर कल करखियांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को विफल कर दिया । पिण्डरा की जनता योगी – मोदी की सारी हक़ीक़त जान चुकी है । सरकार फर्जी इवेंट करने से नही चलती । अब जनता इनके सारे कारनामे जान चुकी है । मोदीजी की कल की विफल रैली इसबात का प्रमाण है* ।

 

उपरोक्त बातें आज बाबतपुर में स्थित होटल उत्तम चैन बसेरा में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में *पिण्डरा विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे पूर्व विधायक अजय राय ने कही* ।

 

*पूर्व विधायक अजय राय ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ छल करने और उनकी जमीनों को प्रसाशन के बल पर हड़पने का आरोप लगाया । श्री अजय राय ने कहा कि करखियांव में जिस अमूल प्लांट का कल मोदी जी ने उद्घाटन किया उसमे सिर्फ चार किसानों को ही मुवावजा मिला है जबकि अभी कुल एक सौ एक ( 101 ) किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नही दिया गया । श्री अजय राय ने कहा कि मैने ओरिजनल डीड निकलवाया है, जिसमे सारा कुछ बिल्कुल स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है । अमूल दूध प्लांट के संदर्भ में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के हक में फैसला दिया है । जबकि इसके विपरीत सरकार ने बिना मुआवजा दिए पुलिसिया बल पर किसानों की जमीन को हड़पकर जबरदस्ती यह प्लांट लगवाया है । आजकी पत्रकारवार्ता में करखियांव अमूल प्लांट में जिन किसानों की जमीन गयी है, उनमे से कई किसान भाई भी अपनी पीड़ा लेकर आये थे । पूर्व विधायक श्री अजय राय ने कहा कि – जब वे पिण्डरा के विधायक थे, तब उन्होंने पिण्डरा के विकास के लिए यूपी एसईडीसी प्रोजेक्ट को लेकर आये और उस समय अमूल के साथ ही लखनऊ और कानपुर में कुल तीन प्लांट लगने थे, पर लखनऊ और कानपुर के प्लांट लग गए जबकि करखियांव वाला प्लांट सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया । करखियांव इंडस्ट्रियल एरिया और बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निर्बाध बिजली के लिए गजोखर में बिजलीघर लगवाया । इन दोनों को ही मेरे द्वारा गजोखर में लगवाए गए बिजलीघर से ही बिजली मिलती है*।

 

*पूर्व विधायक श्री अजय राय ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि – भाजपा के लोगों को जनता के दुःख – दर्द तथा उनकी दुश्वारियों से कुछ भी लेना लादना नही । पिछले विधानसभा के बाद अब ठीक चुनाव से पहले उन्हें पिण्डरा के जनता की याद सता रही है । श्री अजय राय ने कहा कि – आखिर पिण्डरा में ही यह सब क्यों किया जा रहा है ? पिण्डरा मे मैंने पहले ही अमूल को जगह दिला दिया था। पिण्डरा विधानसभा तो वाराणसी संसदीय में है भी नही । यह तो मछली शहर संसदीय सीट से जुड़ा हुआ है, जोकि सुरक्षित सीट है । मोदी जी को एक और काम अपने संसदीय क्षेत्र में करनी चाहिए थी । जिससे कि वहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलता । इससे यह स्पष्ट है कि ये लोग जनता को सिर्फ छलने का काम कर रहे हैं* ।

 

*पूर्व विधायक श्री अजय राय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि – चुनावों से मोदीजी और भाजपा के लोगों को गाय, मंदिर – मस्जिद के नाम की माला जपने लगते हैं, क्योंकि जब आप पांच साल कुछ नही करते हैं,तब आप जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह का काम करते हैं । कोरोना काल मे योगी और मोदी सरकार के निकम्मेपन की वजह से हजारों लोग असमय काल कलवित हो गए। दवा, हॉस्पिटल, बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन के अभाव में हजारों लोग मारे गए । हमने सरकार में न रहते हुए भी अपनी पूरी ताकत लगाकर जनता की सेवा की । किसी भी जरूरतमंद को कभी निराश नही होने दिया । कांग्रेस के हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने कोविड काल मे जनता की सेवा की जबकि सत्ताधारी विधायक फर्जी पॉजिटिव रिपोर्ट बनवाकर घर मे बैठे हुए थे । कल मोदीजी ने मंच से गाय का नाम लिया जबकि इसके आज बनारस में गोशालाओं में गायों को जिंदा मारा जा रहा है। गोशालाओं के नाम और करोणों रूपये की लूट हो रही है । मंदिरों को तोड़कर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । ये लोग मंदिर – मस्जिद और गाय – गौ मांस का नाम लेकर जनता को चुनावों से ठीक पहले ठगने का काम करते हैं, पर इसबार इनकी कोई भी चाल सफल नही होने वाली । पिछले पांच साल पिण्डरा के किसान, नौजवान, दलित तथा महिलाएं कैसे अपना जीवन बसर कर रही हैं, कोई उनसे उनका दुःख दर्द समझने नही आया* ।

 

पत्रकारवार्ता के अंत मे *पूर्व विधायक अजय राय* ने कहा कि – *पिण्डरा से मेरा रिश्ता परिवार का है । पिण्डरा की महान और प्रबुद्ध जनता मेरे परिवार के सदस्य की तरह है । उनका सुख – दुःख मेरा सुख – दुःख है । हम लोग इवेंट या लोगों को मूर्ख बनाने की राजनीति नही करते । कल मोदीजी की रैली का जिस तरहसे पिण्डरा की मेरी महान जनता ने बाइकाट किया वह यह दर्शाता है कि पिण्डरा की महान और प्रबुद्ध जनता अबकी बार इनको खदेड़कर दम लेगी । पिण्डरा की महान और पवित्र धरती इसबार मोदी और योगी के लिए “वाटरलू” साबित होगी, ऐसा मेरा पूरा विश्वास है* ।

 

आज के इस पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री एवं पिण्डरा विधानसभा के प्रभारी मोतीलाल देवांगन, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, श्रीप्रकार सिंह, रामसनेही पाण्डेय, राकेश सिंह बचऊ, सुरेन्द्र सिंह, विग्नेश्वरानन्द उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पंकज सिंह, राजीव कुमार राजू राम, विवेक सिंह रिंकू, नागेश उपाध्याय, विजय मिश्रा, मुन्नू सिंह, मन्ना राजभर, रोहित दूबे, विनय राय, विनीत चौबे समेत बड़ी संख्या में करखियांव से आये किसान बंधु एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

**********************************

*शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ नृपेन्द्र नारायण सिंह*