*पिछड़ों के आरक्षण पर सरकार कर रही हिला हवाली*
ओमप्रकाश राजभर
——-
*किसानों का हितैषी बताकर लोगों चिड़ा रही है सरकार*
ओमप्रकाश राजभर
——-
स्थानीय विकास के शाहपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास मैदान में गुरुवार को सुभासपा द्वारा आयोजित पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ने इन दिनों निषादों के आरक्षण की मांग को लेकर सुर्खियों के बीच मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब मात्र 72 घण्टे में सवर्ण आरक्षण को मंजूरी मिल सकती है।तो फिर 52 फीसदी पिछड़ो के आरक्षण को लेकर हीलाहवाली सरकार की मानसिकता को उजागर करता है।इसके अलावा श्री राजभर ने योगी सरकार की नीतियों प्रहार करते हुए कहा कि खाद बीज, जुताई की महंगाई से किसान त्रस्त है।रही कसर अन्ना गोवंशों ने फसलों को बर्बादी कर किसानों की कमर तोड़ दिया है।ऐसी स्थिति में किसानों का स्वंय को हितैषी बता रही है। मंहगाई के मुद्दे पर घेरते हुए घरेलू गैस, सरसो का तेल इत्यादि रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती महंगाई पर योगी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।श्री राजभर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि 300 यूनिट बिजली फ्री,सामाजिक न्याय रिपोर्ट,मुफ्त इलाज,समाजवादी पेंशन 1500 रुपये ,स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त होगी जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। राशन फ्री में दिए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नौजवानों को राशन नहीं रोजगार चाहिए जो वर्तमान सरकार में सम्भव नहीं है।प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।प्रदेश में सरकारी नौकरियों के चौतीस लाख पद खाली पड़े हैं।जिसके चयन की प्रक्रिया कैबिनेट की पहली बैठक में शुरूकर दी जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता शशि सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, लालजी सोनकर, सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानन्द पांडेय,बिजेंद्र पाल, मोहम्मद आसिफ, सुनील भारती, राजकुअँर सोनकर,सोना राजभर, रमेश राजभर, सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-