व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, किराना व्यापारी पर किए थे फायर
झुंझुनूं
झुंझुनूं में फायरिंग कर दुकानदार से लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों ने पचेरी में एक व्यापारी पर फायरिंग की थी। व्यापारी की दुकान से करीब तीस हजार रुपए लूट लिए थे। इन्हीं आरोपियों ने नारनौल हरियाणा में भी एक पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो आरोपियों को हरियाणा की नारनौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पचेरी में व्यापारी पर फायरिंग करने की वारदात को कबूल कर लिया है।
नारनौल पुलिस ने नारनौल के गोद गांव निवासी धर्मपाल उर्फ बाका और योगेश उर्फ बज्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए थे। पचेरी में किराणा व्यापारी पुष्कर महाजन की दुकान पर हफ्ता मांगा था। नहीं देने पर बाइक पर सवार होकर आए तीन आरोपियों ने तीन राउंड फायर कर दिए। दुकान में गल्ले में रखे करीब तीस हजार रुपए लेकर फरार हो गए थे।
इसी तरह से इन्हीं बदमाशों ने सदर नारनौल थाना इलाके के बदोपुर स्थित पेट्रोलपंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प पर रात के समय में हथियार दिखाकर लूट की वारदात की थी। पेट्रोल पम्प लूट के मामले में सेल्समैन शिमला खेतड़ी निवासी बिजेंद्र वासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि रात करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर पांच लोग आए थे। मारपीट शुरू और फायरिंग कर आरोपियों ने नकदी लूटकर फरार हो गए थे।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-