April 21, 2026

बोलेरो-जीप भिंडत में 10 घायल-

Spread the love

बोलेरो-जीप भिंडत में 10 घायल:घने कोहरे में कम विजबिलिटी से महुवा-हिंडौन रोड़ पर हादसा, गंभीर अवस्था में 4 को रैफर किया

 

दौसा

 

जिले के महुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बोलेरो व जीप की भिड़ंत में 10 लोग घायल हो गए। हादसा महुवा-हिंडौन रोड़ स्थित गाजीपुर के पास हुआ। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। जिसमें दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिडंत हुई। हादसे के बाद महुवा-हिंडौन रोड़ पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 4 गंभीर घायलों को दौसा रैफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी 6 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सवारियों से भरी जीप हिंडौन से महुवा की ओर आ रही थी। इस दौरान सामने से जा रही बोलेरो से उसकी भिडंत हो गई। दोनों वाहनों में भिंडत इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों से भरी जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें जीप सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वीर सिंह निवासी रोड कला, रामअवतार निवासी कोटवाद, बत्तन देवी निवासी ताली व शिवकेश निवासी रोड कला करौली को रेफर किया गया है। वहीं 6 अन्य घायलों का महुवा सीएचसी में इलाज चल रहा है।