*सिद्धू को शो से निकाले जाने पर अब कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान*
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान पर मचा बवाल भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिद्धू के बयान को लेकर सोमवार को पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।
पुलवामा हमले को लेकर ‘पाकिस्तान का बचाव करने वाले बयान’ के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की ‘द कपिल शर्मा शो’ से भी छुट्टी हो गई है। सिद्धू की जगह अब कपिल शर्मा के शो में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी। इस बीच ‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू को निकाले जाने को लेकर पहली बार कपिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।
आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित किए गए ‘ड्रग फ्री इंडिया’ इवेंट में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे कपिल शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘ये सब बहुत छोटी चीजें हैं और किसी प्रोपेगंडा का एक हिस्सा भी हो सकती हैं। मुझे लगता है कि किसी पर प्रतिबंध लगाना या नवजोत सिंह सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटा देना कोई समाधान नहीं है।

More Stories
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक मामले में अब 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी-
सेंट्रल जेल गोइंदवाल में कैदियों में खूनी संघर्ष-
बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार-