बनारस के औढ़े में कर रहे जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत बनाने वाले इंजीनियर-प्रोफेशनल्स ही कल भारत में बुलेट ट्रेन भी बनाएंगे और सफलता-पूर्वक चलाएंगे भी। मैं चेन्नई रेल कोच फैक्ट्री के इंजीनियरों, टेक्नीशियनों, हर कर्मचारी से भी कहूंगा कि भारत को उन पर गर्व है। मैं उनकी मेहनत को प्रणाम करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सड़क और रेलवे से जुड़े जितने भी काम बनारस और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे हैं, इससे आवाजाही आसान होने के साथ ही किसानों और व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। बनारस और पूर्वांचल में नए-नए उद्यमों के लिए रास्ते खुल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पहले 10 वर्ष के बाद कर्जमाफी का ढिंढोरा पीटा जाता था और 50-55 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी की जाती थी। अब जो योजना हमने बनाई है, इससे 10 वर्ष में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में सीधे पहुंचेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-