April 16, 2026

*रजनीकांत ने किया 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का बड़ा ऐलान*

Spread the love

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने रविवार को पुष्टि की कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। एक बयान में उन्होंने मीडिया को किसी भी प्रचार के लिए उनकी तस्वीर या पार्टी के चिन्ह का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी को आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगी।

इसलिए रजनी मक्कल मंद्रम और रजनी फैन क्लब के नाम पर किसी को भी मेरे फोटो या झंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और किसी भी पार्टी का समर्थन या प्रचार नहीं किया जाना चाहिए।’ बयान में लिखा, ‘तमिलनाडु में मुख्य समस्या पानी की है, आगामी चुनाव में जो तमिलनाडु की पानी की समस्या को हल करने के लिए केंद्र में एक स्थिर, मजबूत शासन की स्थापना करे और इसे लागू करे, उस पर लोगों को विश्वास करना चाहिए और वोट देना चाहिए।