पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड महिला सशक्तिकरण में आगे रहा है। रामगढ़ का महिला इंजीनियरिंग कॉलेज कैप्टन शिखा शर्मा जैसी बेटियां देगा। केन्द्र सरकार भी आदिवासी समाज को हर तरह की शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में जनजातीय अध्ययन केन्द्र से यहां के आदिवासी युवाओं को यहां की संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। यहां की सपोर्ट्स क्षमता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। झारखंड ने देश को कई तीरंदाज दिए हैं। आज सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दुग्ध योजना, जिसे कान्हा दुग्ध योजना रखा गया है उससे यहां के बच्चों को बेहतर पोषण मिल सकेगा। यहां के नायकों को सम्मान देने के लिए भी अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए संग्राहलय बनाए जा रहे हैं। ये म्यूजियम हमें आदिवासी नायकों की तो याद दिलाएंगे साथ ही पर्यटन का केन्द्र भी बनेंगे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में बेहतरीन कार्य करने पर उन्होंने सीएम रघुवरदास और राज्य सरकार के अधिकारियों को बधाई दी।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-