April 16, 2026

*शहीद सीआरपीएफ जवान की पत्नी अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए हुईं तैयार*

Spread the love

पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवान विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनके घर देवरिया आने तक अपने पति के अंतिम संस्कार इनकार दिया था। वह शनिवार देर रात अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गईं।

शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी सीएम योगी को बुलाने की मांग कर रहीं थीं। देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर ने कहा कि विजयलक्ष्मी अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गईं है और इसे पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शहीद के नाम पर पार्क और एक सड़क का नाम रखे जाने की उनकी मांग को मान लिया गया है। बॉलीवुड गायक कैलाश खेर जो देवरिया महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले थे, शहीद के परिवार को 10 लाख रुपये देंगे। हालांकि खेर ने शनिवार को देवरिया महोत्सव में संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया। रविवार को प्रस्तुति दे सकते हैं।