दुमका : (झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*उ0म0वि0खोजवा(सरैयाहाट) में “विद्यालय प्रबंधन समिति” का पुनर्गठन सम्पन्न*
⏸ जिले के सरैयाहाट अंतर्गत उ0म0वि0खोजवा को गाँव के ही राजेश रंजन उर्फ “चींचा” नाम के एक शातिर जालसाज व दबंग ने स्कूल में गुंडई वर्चस्व के इरादे से प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनने को लेकर पिछले 5 सालों से स्कूल को कर रहा था ब्लैकमेल ।
⏸ ग्रामीणों एवं स्कूल के द्वारा कोई समर्थन नहीं मिलने के बावजूद भी गाँव के इस दबंग ने जबरदस्ती अध्यक्ष बनने को लेकर पुनर्गठन-प्रपत्र में बलपूर्वक किया था हस्ताक्षर ।और सहायक शिक्षक के साथ किया था गाली-गलौज व हाथापाई ।
⏸ विद्यालय की प्रधान शिक्षिका श्रीमति अनिता पाठक ने इसकी दबंगई से तंग आकर अपने उच्चाधिकारियों को शिकायत करते हुए पिछली बैठक में जताई थी आपत्ति ।
⏸ प्रधान शिक्षिका द्वारा आपत्ति किए जाने पर इस दबंग ने शिक्षिका के विरूद्ध कोर्ट में कर दिया था झूठा केस ।
⏸ तब से इस दबंग ने विद्यालय को बना दिया है कई प्रकार से विवादित और संवेदनशील ।
⏸ आखिरकार विभाग ने शिक्षिका की सुरक्षा एवं विद्यालय में शांतिपूर्ण समिति-पुनर्गठन को संपन्न कराने के लिए 2 सितंबर’ 2021 को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक अनुभवी CRP द्वारा नियमपूर्वक समिति का पुनर्गठन कराया ; जिसमें अध्यक्ष के रूप में चंदा देवी और उपाध्यक्ष के रूप में गीता देवी चयनित हुई ।
सुशील झा






More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-