April 17, 2026

CIB की प्रखंड ईकाई द्वारा जालसाजी का उजागर करने पर बौखलाए जालसाज ने शिक्षिका के पति को जान से मारने का किया प्रयास- सुशील झा

Spread the love

दुमका : (झारखंड)

– – – – – – – – – – – –

*CIB की प्रखंड ईकाई द्वारा जालसाजी का उजागर करने पर बौखलाए जालसाज ने शिक्षिका के पति को जान से मारने का किया प्रयास*

 

⏸ जिले के सरैयाहाट में वर्षों से जालसाजी कर फर्जी कागजातों का खौफ दिखाकर सरकारी कर्मियों एवं लोगों में भय पैदा कर ठगी का धंधा करनेवाले खोजवा गाँव के राजेश रंजन उर्फ “चींचा” नाम के एक कुख्यात जालसाज ने गाँव के उ0 म0 वि0 खोजवा की प्रधान शिक्षिका के पति को जान से मारने का किया प्रयास ।

⏸ स्कूल की प्रधान शिक्षिका को इस बात का भनक लगते ही तुरंत स्थानीय थाना को दी गई सूचना ।

⏸ स्थानीय थाना सरैयाहाट से कोई प्रतिक्रिया न मिलते देख शिक्षिका ने किया तुरंत 100 नंबर डायल ।

⏸ घंटों से अपने पति का मोबाइल स्वीच ऑफ मिलने पर घबराई और डरी-सहमी शिक्षिका ने 100 नं0 पर दी सारी वस्तुस्थिति की जानकारी ।

⏸ सरैयाहाट थाना के कुछ संलिप्त कर्मियों के साथ इस उपद्रवी का है साठ-गाँठ ।

⏸ सभी सबूतों के साथ इस उपद्रवी पर जालसाजी और धोखाघड़ी का पूर्व में ही हो चुका है केस । जिससे बौखलाकर शिक्षिका के पति को जान से मारने के लिए पीछा किया गया ।

 

 

सुशील झा