गोली लगने से युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
पुलिस कि जांच में आत्महत्या का मामला
ब्यूरो रिपोर्ट : फतेहपुर समाचार मीडिया
फतेहपुर/हथगांव :- थाना क्षेत्र के सेमरामानापुर ग्राम के शाहीपुर गांव में एक युवक की नलकूप पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से हुई मौत वही पुलिस का मानना है की आत्महत्या का मामला है। वहीं परिजन मामले को संदिग्ध बता रहे हैंl
प्राप्त जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के सेमरामानापुर ग्राम सभा के शाहीपुर गांव निवासी रिंकू यादव पुत्र अजमेर यादव (22) शाम को घर से कस्बे की ओर निकला था, परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ था आवास बनवाने के लिये सामान का पैसा देने के लिये कस्बा स्थिति एक दुकानदार को रुपया देकर वापस आया और अपने नलकूप की ओर चला गया जहाँ नलकूप में करीब रात साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने रिंकू को लहूलुहान हालत में देखा जिसके बाद सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे वही परिजनो ने युवक को सीएचसी हथगांव लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाँच किया पुलिस को जाँच में मृतक के दाहिने ओर सीने पर गोली लगी मिली साथ ही एक तमंचा और खाली कारतूस भी मिला वही मृतक के पास से दो मोबाइल फोन पुलिस को प्राप्त हुआ जिसमे एक फ़ोन मृतक के कान में लगा मिला साथ ही एक छोटा मोबाइल मिला जिसमे इयरफोन जुड़ा था पुलिस की जाँच में सामने आया कि छोटे फोन पर एक नंबर में कई बार बातचीत हुई है उधर, मृतक के दादा बहादुर ने बताया करीब पौने आठ बजे वह शौच के लिए नलकूप के पास पहुंचे थे उस समय रिंकू नलकूप पर बैठा था रिंकू से घर चलने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कही थी
हथगांव थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के अनुसार विविध कार्रवाई की जाएगी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-