संत कन्या महाविद्यालय कमचछा की राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों द्वारा रविवार को हरिश्चंद्र घाट के पास स्थित महानिर्वाणी घाट पर शिविर लगाकर गंगा के सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । पांचों यूनिट इकाई के संयोजक प्रोफ़ेसर बीना सिंह प्रोफेसर अंशु शुक्ला प्रोफेसर अखिलेश राय प्रोफेसर विजय कुमार और निरंजना के संयोजन में घाट पर जैविक खेती के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना के सेविकाओं को जागरूक किया गया । बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर राहुल कुमार व प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने जैविक खेती के बारे में जानकारी दी साथ ही आई एम एस बीएचयू के एनेसथिसिया विभाग के प्रोफेसर एस के माथुर डॉक्टर यशपाल सिंह राजेश मीणा और डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने हार्ड अटैक आ जाने पर किस तरह प्राथमिक उपचार किया जाए इसके प्रति सेविकाओं को जागरूक किया । साथ ही बीएचयू ब्लड बैंक के इंचार्ज एसके सिंह डॉ आशुतोष कुमार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सेविकाओं का ब्लड ग्रुप लिया गया और उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया । शिविर के तीसरे दिन 250 सेविकाओं को सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी गई आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर बीना सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंशु शुक्ला ने किया तथा धन्यवाद निरंजना ने किया।
साभार

More Stories
गणगौर तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया – विजय परमार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:पूजन के लिए दिनभर में पांच मुहूर्त-
सावन माह के अंतिम सोमवार को प्रयागराज के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-