उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में खेत में शौच के लिए गई युवती से तीन लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। घटना गरौठा थाना क्षेत्र की है। गंभीर रूप से झुलसी युवती को उपचार के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जिले के गरौठा थाना क्षेत्र क ग्राम बरारू में रहने वाली 19 वर्षीय युवती पिछले दिनों शौच के लिए खेत गई हुई थी। जहां गांव के रहने वाले जयहिंद, चंद्रभान और बृजनंदन ने युवती से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। अपने साथ हुए इस दुष्कृत्य से क्षुब्ध युवती ने बीती शाम मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
पुलिस के अनुसार, झुलसी अवस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-