April 23, 2026

अपहृता बरामद अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

आज दिनाँक-19.01.2019 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के क्रम दिनांक 18.01.2019 थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा अपने पुत्री के गुमशुदा होने के संबंध में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 संजय कुमार राय चौकी प्रभारी कस्बा थाना कछवां जनपद मीरजापुर मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-08/19 धारा 363,366 भा0द0वि0 की पीडिता/अपहृता की तालश में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त की पीडिता/अपहृता व अभियुक्त रेलवे स्टेशन भैसा थाना कछवां मीरजापुर से कहीं जाने तैयारी में है,उक्त सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन भैसा थाना कछवां मीरजापुर पहुँच कर अपहृता को बरामद कर अभियुक्त *गजाधर उर्फ अवनीश पुत्र नन्दू प्रजापति निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर* को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता- *गजाधर उर्फ अवनीश पुत्र नन्दू प्रजापति निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर*