April 23, 2026

पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या, किसी बात से था बेहद नाराज

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक नवविवाहित शख्स ने अपनी पत्नी का सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पिछले साल सितंबर में ही दोनों की शादी हुई थी। आरोपी शख्स ने पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि शादी समारोह के दौरान उसके परिवार और मेहमानों को उचित सम्मान नहीं मिला था। इतना ही नहीं आरोपी ने अपना जुर्म छुपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार और मृतका की पहचान 22 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरती बरेली जिले की रहने वाली थी जबकि रोहित कासगंज जिले का रहने वाला है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। रोहित ने भागने की कोशिश की लेकिन वह घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। उसे इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने आगे बताय कि कुमार ने स्वीकार किया है कि आरती के परिवार द्वारा 15 सितंबर को हुई शादी के दिन उनके परिवार के सदस्यों का ठीक से स्वागत नहीं किए जाने दहेज की मांग भी पूरी नहीं होने से दुखी था। इसीलिए उसने आरती से संपर्क किया और उसे सैटेलाइट बस स्टैंड के पास मिलने काे लिए बुलाया।

पुलिस ने बताया कि आरती के आने के बाद आरोपी ने उसका सेलफोन बंद कर दिया। इसके बाद वह आरती को बदायूं के कोटालंगला गांव की एक सुनसान जगह पर ले गया। यहीं पर उसने पत्नी का सिर कुचल दिया और फिर उसके शरीर को जलाकर उसे खेत में गाड़ दिया।