वाराणसी। जंसा निवासी मनीष मौर्या की मंगलवार को मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि पिता सुरेश ने कृषि विभाग की जमीन पर अपना मकान और दुकान बना रखा था। घरवालों का कहना है कि बुलडोजर ने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया तो मौके पर ही मनीष ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पिता सुरेश मौर्या ने बताया कि उसका बेटा मनीष काफी दिनों से कैंसर की बिमारी से पीड़ित था। एक सप्ताह पहले ही वह हॉस्पिटल से घर आया। मंगलवार को जब अतिक्रमण ध्वस्त करने जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व व प्रशासन की संयुक्त टीम जंसा कृषि विभाग के आराजी नंबर 329 व 330 (साढ़े तीन बीघा) पर बुलडोजर सहित पहुंची तो पहले पड़ोस के किराने की दुकान व खपरैल को ध्वस्त किया गया।
जब मनीष के दुकान और मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरु किया गया तो उसे हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया। जब तक परिजन उसको हॉस्पिटल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के घरवालों का आरोप है कि मनीष ने सीओ सदर व उप जिलाधिकारी राजातालाब से बार-बार निवेदन किया बावजूद इसके अतिक्रमण निरोधक दस्ता नहीं रुका और अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ गया। जिससे की सदमे में आने के कारण मनीष को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol