June 10, 2026

बड़ागांव वाराणसी ब्रेकिंग

Spread the love

बड़ागॉव वाराणसी ७ जनवरी — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी कृपा सिंह के दरवाजे पर स्थित झोपड़ी में बीती रात अञात शरारती तत्वों ने आग लगा दिया जिससे गाय और बछिया तो जली ही साथ में हजारों रूपये मुल्य का चारा भी जलकर नष्ट हो गया । भुक्तभोगी ने आज सुबह पुलिस को सुचना दे दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
किसान कृपाशंकर सिंह के अनुसार वह अपने रिहायशी मकान के बाहर झोपड़ी लगाकर पशुओं का चारा रखते हुये गाय और बछिया बांधते थे बीती रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गये किसी समय अञात शरारती तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दिया धुआं की घुंटन से परिजन और आसपास के लोग जग गये और किसी तरह आग बुझाते हुये पशुओं को बाहर निकाला तबतक गाय आंशिक रूप से तथा बछिया गंभीर रूप से जल गई जिसका उपचार क्षेत्रीय पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है साथ ही झोपड़ी में रखा लगभग पांच हजार रूपये मुल्य का पशु चारा भी जलकर नष्ट हो गया ।