बड़ागॉव वाराणसी ७ जनवरी — बड़ागॉव क्षेत्र में सक्रिय साईबर अपराधियों द्वारा बाबतपुर चौराहे पर स्थित दो अलग अलग एटीएम सेंटरों से दो एटीएम कार्ड धारकों का कार्ड बदलकर लगभग इक्यानबे हजार रूपये उनके खाते से निकाल लिये । दोनों भुक्तभोगियों ने घटना की लिखित तहरीर बड़ागॉव पुलिस को दे दिया है ।
जानकारी के अनुसार फुलपुर थानाक्षेत्र के सगुनहां गांव निवासीनी रेखा देवी अपने देवर जयप्रकाश के साथ बड़ागॉव थानाक्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से एक हजार रूपये निकालकर वापस होने लगी इसी बीच पीछे खड़ा जालसाज धक्का मारकर एटीएम गिरा दिया और स्वंय कार्ड उठाकर बदलते हुये दुसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया और दो दिन के अंतराल पर पच्चीस हजार पांच सौ की खरीददारी करते हुये उनतालीस हजार रूपये खाते से निकाल लिया ठीक इसी तरह ६ जनवरी २०१९ को सगुनहां गांव निवासी बाबतपुर चौराहे पर स्थित एच डी एफ सी एटीएम से पैसा निकालने गया और ज्योंही वापस लौटने लगा उपरोक्त घटना की भांती जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर सत्ताईस हजार रूपये निकाल लिये ।

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!