वाराणसी : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर हैं। पीबीडी में आने वाले प्रवासियों को किसी प्रकार की दिक़्क़त न हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। इन्हीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीजीपी ओपी सिंह आज वाराणसी पहुंचे और कमिश्नरी सभागार में बैठक करते हुए आला अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के जिलों में बढ़ते अपराध को लेकर बताया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है,लेकिन दहेज हत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही बुलंदशहर हिंसा मामले में कहा कि आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उन्होंने विगत कुछ दिनों पूर्व गाजीपुर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए पत्थरबाजी मामले में सिपाही सूरज की हुई मौत पर कहा कि इस मामले में हम जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजेंगे।
आवारा पशुओं को लेकर किये गए सवाल पर कहा कि रूल ऑफ लॉ के अनुसार हम किसी भी आवारा पशु को काटने नहीं देंगे। इसके लिए सभी आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। पुलिस के सामने जो भी चुनौतियां आयेंगी, उस कार्रवाई करते हुए जल्द ही उन सारी चुनौतियों को दूर किया जायेगा।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-