वाराणसी. डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि नियमानुसार प्रदेश में किसी भी स्ट्रै कैटल को काटने नहीं दिया जायेगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए पुलिस के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किये गये हैं। प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर कहा कि दहेज हत्या छोड़ दिया जाये तो अन्य सभी तरह के अपराधों में कमी आयी है।
प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया के प्रश्र का जवाब दिया। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि बुलंदशहर हिंसा के आरोपी को पकड़ लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है उसके बाद उसे जेल भेजा जायेगा। गाजीपुर में सिपाही हत्या के आरोपी द्वारा खुद को गलत ढंग से फंसाये जाने के आरोप पर डीजीपी ने कहा कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जायेगा। प्रदेश में हो रहे अपराधों पर डीजीपी ने कहा कि इस समय मेरे पास सारा आंकड़ा नहीं है लेकिन डकैती, लूट, हत्या व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों मेें कमी आयी है। डकैती की घटनाओं में 44 प्रतिशत तक की कमी आ गयी है। दहेज हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में छुट्टा पशु पुलिस के लिए बन रही चुनौती के प्रश्र पर कहा कि हम लोग नियमानुसार किसी भी स्ट्रै कैटल (छुट्टा पशु) को कटने नहीं देंगे। कानून में इन पशुओं को लेकर जो नियम बनाये गये हैं उसका पूरी तरह से पालन किया जायेगा। सभी थाना प्रभारी, सर्किल ऑफिसर से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।
प्रवासियों के लिए बनी टेंट सिटी का लिया जायजा, बैठक कर दिये निर्देश
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह ने सबसे पहले हेलीकाप्टर से बनारस के पुलिस लाइन पहुंचे थे। यहां से दोनों वरिष्ठ अधिकारी सीधे बड़ालालपुर के एढ़े में प्रवासियों के लिए बने टेंट सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम की रफ्तार बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने दीनदयाल हस्तकला संकुल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कमिश्ररी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवासी सम्मेलन का ब्लू प्रिंट तैयार किया। इसके बाद कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रयागराज रवाना हो गये।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol