वाराणसी: 25 दिसम्बर 2014 को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी ने अस्सी घाट पर स्वच्छता मिशन की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने अस्सी घाट के समीप स्थित जगन्नाथ गली में झाड़ू लगाकर पूरे देश में स्वच्छता का अलख जगाया था। मगर उसके बाद जगन्नाथ गली में शुरू हुआ विकास कार्य इतनी धीमी गति से चला कि गली की स्थिति बद से बदतर हो गयी।
इससे सम्बंधित खबर बुधवार को MVD INDIA NEWS ने प्रमुखता से अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की थी, जिसके बाद कैंट विधानसभा में आने वाली इस गली का निर्माण कार्य विधायक सौरभ श्रीवास्तव की देख रेख में शुरू हो गया है।
पिछले तीन सालों से सीवर मरमत की बाट जोह रही जगन्नाथ गली में गुरूवार को चहल पहल थी। सुबह कैंट विधानसभा से भाजपा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव सम्बंधित अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना कर रहे थे, क्योंकि ये वही गली है जहां प्रधानमंत्री ने झाड़ू चलाया था और आज ये सीवर के पानी से नारकीय स्थिति में है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन सालों से इस सीवर के कार्य के लिए सम्बंधित विभाग खोदाई कर रहा है, लेकिन बार बार काम रुक जा रहा है और आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। आज सुबह से एक बार फिर युद्धस्तर पर कार शुरू हुआ है। कैंट विधायक ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा लेकिन ऐसा कब होगा ये देखने वाली बात होगी।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max