August 2, 2026

डायवर्जन व्यवस्था प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23.03.2021, यातायात पुलिस लखनऊ कमिश्नरेट – अजय मिश्रा

Spread the love

डायवर्जन व्यवस्था प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23.03.2021—–

—-यातायात पुलिस लखनऊ कमिश्नरेट —-

कृपया सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ का वार्षिक चुनाव-2020-2021 के लिए दिनांक-24.03.2021 को प्रातः 08.00 बजे से 05.00 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें लगभग 5000 अधिवक्ताओं को अपना बहुमूल्य मत हेतु प्रदान किया जाना है। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ का चुनाव-2021 के दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता/समर्थक भारी संख्या में भाग लेगें। उक्त के अवसर पर यातायात/डायवर्जन/पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:

1-टेलीफोन एक्सचेन्ज (स्वास्थ्य भवन) चौराहे से चकबस्त चौराहे के मध्य सामान्य यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा।

2-अमीनाबाद से आई0टी0 और निशातगंज जाने वाला यातायात कैसरबाग बस स्टैण्ड चौराहा से बाये मुड़कर बलराम पुर ढाल (सीएमओ) कार्यालय शहीद स्मारक, डालीगंज पुल होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3-निशातगंज व आई.टी चौराहे से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा, सीडीआरआई, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा (स्वास्थ्य भवन चौराहा) से चकबस्त चौराहा होते हुए कैसरबाग या अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बारादरी चौराहा कैसरबाग अशोक लाट चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

4-कैसरबाग बस अड्डा से रोड वेज की बसें दाहिने मुड़कर कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से दाहिने मुड़कर सेन्टीनीयल स्कूल के सामने से होते हुए बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) चौराहा से शहीद स्मारक से बॉये मुड़कर डालीगंज पुल से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगी।

5-हरदोई व सीतापुर से आने वाली रोडवेज की बसे डालीगंज पुल चौराहे से इक्का तांगा स्टैण्ड, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा परिवर्तन चौक, अशोक लाट चौराहा से दाहिने कैसरबाग बस अड्डा की आरे जा सकगें तथा वापसी में बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) शहीद स्मारक से डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

6-फैजाबाद रोड, व गोमतीनगर से आने वाली रोडवेज की बसे समतामूलक, गाँधी सेत (1090) चौराहा से संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील चौराह, मोती महल तिराहा, के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, सुभाष चौराहा, परिवर्तन चौक, बारादरी, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा से दाहिने कैसरबाग बस अड्डा की ओर आ-जा सकेगी तथा वापसी में (सीएमओ कार्यालय) शहीद स्मारक से डालीगंज पुल आईटी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।

7-कैसरबाग बस अड्डा से चकबस्त की ओर आने वाला यातायात चकबस्त चौराहे से बॉये व दाहिने मुड़कर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

8-सीडीआरआई तिराहे से टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सुभाष चौराहा परिवर्तन चौक, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा या शहीद स्मारक डालीगंज पुल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

पार्किंग व्यवस्था:-अधिवक्तागण, अधिकारी/कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों की पार्किंग डीएम कार्यालय के पीछे नारी निकेतन वाली सड़क पर पार्क होगें।

नोटः- उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिसध्स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नम्बर- 7311190195, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अतः जनसामान्य से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये उपरोक्तानुसार मार्गों तथा निर्धरित पार्किंग का उपयोग करनें के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करनें का कष्ट करें।

पुलिस उपायुक्त यातायात

लखनऊ