प्रेस-नोट
*कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यालयों में दिनांक 25-03-2021 से 31-03-2021 तक अवकाश रहेगा।*
*माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा* *संचालित कक्षा 01 से कक्षा 08 तक* *के समस्त विद्यालय दिनांक 24.03.2021 से 31.03.2021 तक होली के अवकाश हेतु बन्द रहेंगे।*
• *जिन विद्यालयों में उक्त तिथियों में* *परीक्षा निर्धारित है वह केवल* *परीक्षा कार्यक्रम इन तिथियों में सम्पन्न कर सकते हैं।*
•*परीक्षा सम्पन्न कराते समय कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा*
*डॉ0 दिनेश शर्मा*
उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने बताया कि होली के त्यौहार तथा कोविड-19 के न्यू स्ट्रेन के कारण संक्रमण के केसेस में हाल में हुई वृद्धि के दृष्टिगत जनहित/छात्रहित में सम्यक विचारोपरान्त प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा-9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालय (जिन विद्यालय में परीक्षा हो रही है, उन्हे छोड़कर) को दिनांक 25.03.2021 से दिनांक 31.03.2021 तक होली के अवकाश हेतु बन्द रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यालयों में इस अवधि में पूर्व से परीक्षाएं निर्धारित है, वह केवल परीक्षा कार्य हेतु ही खोले जा सकते है परन्तु नियमित पठन-पाठन का कार्य तथा कक्षायें संचालित नहीं होंगी।
उक्त के अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के समस्त विद्यालय दिनांक 24.03.2021 से 31.03.2021 तक होली के अवकाश हेतु बन्द रहेंगे।
डॉ0 शर्मा ने बताया कि परीक्षा के समय कोविड-19 से संबंधित शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा www.mhrd.gov.in पर जारी गाईड-लाइन्स तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं शासनादेश संख्या-1549/15-7-2020-1(20)/2020 दिनांक 10.10.2020 द्वारा निर्गत Standard Operating Procedures (SOP) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-