वाराणसी *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाये जा रहे *“मिशन शक्ति”* अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18.12.2020 को वाराणसी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं/बालिकाओं के बीच जाकर पोस्टर/बैनर/पम्पलेट/आडियों/विडियो क्लिप के माध्यम से सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों (112,1098,1090,181,1076,108,102) की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति पुलिस टीम जागरुकता अभियान चलाते हुए 60 स्थानों पर प्रचार-प्रसार कर कुल 1845 महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। मिशन शक्ति से सम्बन्धित 406 पर्चे वितरित किये गये। एण्टीरोमियो स्क्वाड द्वारा कुल 50 स्थानों पर भ्रमण/चेकिंग करते हुए कुल 150 महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया व मनचलों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 51 शोहदों से पूछताछ एवं सख्त हिदायत दी गयी।
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।

More Stories
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-