गोरखपुर : जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त रुप से बैठक कर जनपद के टॉप 10 अपराधियों की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण व कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर दो टूक में समझा कर कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करते हुए जनपद के टॉप टेन अपराधियों के पर अंकुश लगाते हुए शराबबंदी वाहन चेकिग एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस निमित ताकीद की। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराध करने वाले टॉप टेन अपराधियों शराब का उत्पादन भंडारण बिक्री परिवहन एवं सेवन के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। छापेमारी गिरफ्तारी शराब की जब्ती शराब का विनष्टीकरण की कार्रवाई प्रभावी रूप से करें।पुलिस विभाग सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्ययोजना के अनुरूप थानावार कार्रवाई करे। प्रतिदिन की कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अवगत कराए।
प्रत्येक थाना को शराब की होम डिलीवरी के विरुद्ध तत्पर होकर कार्रवाई करने तथा थानावार रिपोर्ट प्रतिवेदित करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला साइबर टीम को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं एवं इसमें तेज-तर्रार अधिकारियों को रखें। वाहन चेकिग अभियान तेज करने व मोटर वाहन अधिनियम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लघन करनेवालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। प्रत्येक थाना द्वारा लगातार गश्ती होनी चाहिए। बस स्टैंड टैंपू स्टैंड आदि पर नजर रखें ताकि वहां रंगदारी अवैध वसूली के मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीआरपीसी के तहत 107 एवं 116 की निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने का निर्देश के साथ-साथ वारंट निर्गत/ वारंट तामीला संबंधी अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांश अपराध की घटनाओं में भूमि विवाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पूरी गंभीरता से भूमि विवाद के मामलों को सुलझाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज राहुल भाटी सहायक पुलिस अधीक्षक/ थाना अध्यक्ष गगहा शशांक सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा दिनेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण क्षेत्राधिकारी गोला श्यामदेव क्षेत्राधिकारी बांसगांव नितेश सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात जगत नारायण अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) बीडी मिश्रा सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

More Stories
купить винтовые сваи
15 Ciri Pengguna Narkoba Dilihat dari Kondisi Fisik
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor