लखनऊ।।
*लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किये अवैध निर्माण…*
जोन 5 मे हुई सीलिंग की कार्यवाही…
जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, अभिषेक प्रकाश के दिए कार्यवाही के निर्देश…
विहित प्राधिकारी डी के सिंह के आदेश पर हुई कार्यवाही…
लखनऊ – एडीएम विश्व भूषण ने दोपहर बाद मंडी शुरू करवाई, दुबग्गा मंडी पहुंचे विश्व भूषण ने शुरू करवाई मंडी, तमाम आढ़तियो से निवेदन करकर शुरू कराई मंडी, दोपहर बाद मंडी में नजर आई थोड़ी रौनक।
लखनऊ
लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा हुसैनाबाद में बन रहे म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण किया गया।
लखनऊ, 8 दिसंबर 2020
आज कुल 336 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
आज जनपद लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 9460 लोगो के सैम्पल लिये गये है।
आज इंदिरा नगर 23, आलमबाग 16 गोमती नगर 25,रायबरेली रोड 15 , चौक 10, आशियाना 14 , महानगर 10, विकासनगर 17,तालकटोरा 13 ,हजरतगंज 10 ,मड़ियांव 11 स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
गोरखपुर —
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमन कल, दोपहर 2.40 बजे जनपद में आगमन होगा, पिपराईच चीनी मिल में परियोजना का लोकार्पण, 4 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे,रात्रिविश्राम करेंगे।
जालौन – तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, सवारियों से भरी बस सड़क किनारे खंती में गिरी, हादसे में 8 से ज्यादा लोग हुए गंभीर घायल, पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल, उरई कोतवाली के मोक्षधाम के पास का मामला।
प्रयागराज़यू -यू पी लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर, सहायक अभियोजन अधिकारी फाइनल रिजल्ट घोषित, एपीओ परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित, 17 पदों के लिए 17 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल, 5 नवंबर 2020 को घोषित हुआ था लिखित परीक्षा का परिणाम।सफल 54 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, 4 दिसंबर 2020 को इंटरव्यू में 53 अभ्यर्थी हुए थे सम्मिलित,uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है फाइनल रिजल्ट, यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने दी जानकारी
कानपुर देहात – वर्चस्व को लेकर 2 गांवों के लोगों में विवाद , विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग, गोली लगने से वैना गांव के तीन लोग घायल, पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे लोगों को पकड़ा, छुट्टी पर आए फौजी समेत चार को किया गिरफ्तार।पुलिस ने थाने में बिठा कर पूर्व में कराया था समझौता, राजपुर क्षेत्र के वैना और जैनपुर के लोगों में विवाद।
संतकबीरनगर – दाह संस्कार कराकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 27 लोग में से कई लोगों ने कूदकर बचाई जान, स्थानीयों की मदद से 2 लोगों को निकाला गया, एक की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 3 की हालत नाजुक अस्पताल किया गया रेफर, मेंहदावल क्षेत्र में आने वाले मोहिया पुल की घटना।
बागपत – दिल्ली-यमनोत्री हाइवे 709 B पर भीषण हादसा, बाइक सवार को बचाने के चलते दो कारें टकराई , 2 बच्चों और दो महिला समेत 7 लोग घायल, सभी घायलों की आस्था हॉस्पिटल में कराया भर्ती, दो की हालात गंभीर आईसीयू में भर्ती, बड़ौत क्षेत्र के त्योंयोढ़ी गांव के पास हुआ हादसा।
चित्रकूट – मानिकपुर में विहिप और बजंरग दल की पहल, गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा व्यवस्था मिलेगी , बजंरग दल नगर अध्यक्ष अव्यय शरण ने बताया, गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराएंगे।
रामपुर – छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को छत से फेंका,घायल युवती को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर ,रामपुर के थाना सिविल लाइस क्षेत्र की घटना।
सिडनी में खेले गए टी-20 🏏 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रनों से हराया, इसके साथ ही तीन टी-20 मैच की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता।
नई दिल्ली – 13 किसान नेता आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे – राकेश टिकैत ,गुरनाम सिंह, चढूनी ,हनन मुला,शिव कुमार कक्का जी ,बलवीर सिंह राजेवाल ,रुलदू सिंह मानसा,
मंजीत सिंह राय ,बूटा सिंह बुर्जगिल ,हरिंदर सिंह ,लखोवाल
दर्शन पाल,कुलवंत सिंह संधू,बोध सिंह मानसा ,जगजीत सिंह धल्लेवाल,
हरदोई – प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए रचा नाटक, आरोपी युवक ने अपहरण का नाटक रचा, कथित रूप से अपहृत रेलकर्मी को किया बरामद, सण्डीला की बरौनी क्रॉसिंग के पास से बरामदगी, कछौना स्टेशन से हुआ था रेलकर्मी का अपहरण,पत्नी ने प्रेमिका के पिता पर लिखाई थी FIR
लखनऊ–CP DK ठाकुर के निर्देशों पर अत्यंत एक्टिव रही कमिशनरेट पुलिस।चप्पे चप्पे पर कड़ी मुस्तैदी से सकुशल संपन्न हुआ किसानों का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन।
हरियाणा के कैथल में किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने गए रणदीप सुरजेवाला को किसानों ने वापस लौटाया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-