June 13, 2026

बेटी के लापता होने पर माँ बैठी धरने पर – भदोही

Spread the love

*भदोही में बेटी की बरामदगी के लिए मां कर रही है अनशन।*
गोपीगंज क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिग पुत्री की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा है फरियादी मां का अनशन। अनशन पर बैठी नाबालिग की मां का किसी ने भी सुधि नही ली हैl
मालूम हो कि एक युवक नाबालिग किशोरी को दूसरी बार बहला फुसलाकर गायब कर दिया है। इस मामले में नाबालिक की बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाबालिक की माँ अपने ही घर पर तीन दिसंबर से अनशन शुरु कर दिया है। अनशन के इतने दिन बीतने के बाद भी मां की सुध लेने जनपद के एक भी आला अधिकारी या नेता अभी तक अनशन स्थल नहीं पहुंचे हैं। जिसको लेकर मां समेत परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी वहीं आरोपी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को लेकर भागा था और तीन महीने के बाद पुलिस उसको बरामद कर पाई थी लेकिन उक्त प्रकरण में पुलिस तथा चिकित्सक की लापरवाही से आरोपी पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई थी। किशोरी की मां ने कहा कि जान भले चली जाए लेकिन जब तक उसकी नाबालिग किशोरी की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर ली जाती तब तक वह अनशन से पीछे नहीं हटेगी।

खास रिपोर्ट-संतोष कुमार तिवारी