मुख्यमंत्री कल 09 दिसम्बर को गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल व बस्ती की मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फरलेस प्लाण्ट का लोकार्पण करेंगे
राज्य में सल्फरलेस उच्चगुणवत्ता की चीनी के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन प्लाण्टों का कल लोकार्पण किया जाएगा
लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल दिनांक 09 दिसम्बर, 2020 को जनपद गोरखपुर में पिपराइच चीनी मिल व जनपद बस्ती में मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फरलेस प्लाण्ट का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में सल्फरलेस उच्चगुणवत्ता की चीनी के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। जिसके तहत इन प्लाण्टों का लोकार्पण कल किया जाएगा। वर्तमान प्रदेश सरकार गन्ना किसानों व चीनी मिलों के उन्नयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके अन्तर्गत गन्ना किसानों को लगभग 146 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
राज्य सरकार गन्ना किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदेश की चीनी मिलों को चलाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।
——-

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-