वाराणसी चोलापुर
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दाहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा औरा में आज रात को सर्पदंश से एक महिला की मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी पत्नी दिलीप कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष अपने कमरे में रात को सो रही थी उसी दौरान कहीं से आए सर्फ के द्वारा उनके पैर में काट लिया जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने तत्काल पास के अमृत मिलन हॉस्पिटल चांदमारी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए महिला को राजकीय हॉस्पिटल कबीर चौरा के लिए रेफर किया कबीर चौरा पहुंचने के पश्चात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया और महिला के परिवार में महिला को दो लड़की और एक लड़का है जिसमें दोनों लड़की की उम्र लगभग 7 वर्ष व 5 वर्ष व लड़के का उम्र एक 1 वर्ष है और महिला का पति मैजिक ड्राइवरी का काम करता है जब इस दुखद घटना की जानकारी परिवार में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ