September 14, 2026

सर्पदंश से महिला की मृत्यु – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

वाराणसी चोलापुर

चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दाहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा औरा में आज रात को सर्पदंश से एक महिला की मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी पत्नी दिलीप कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष अपने कमरे में रात को सो रही थी उसी दौरान कहीं से आए सर्फ के द्वारा उनके पैर में काट लिया जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने तत्काल पास के अमृत मिलन हॉस्पिटल चांदमारी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए महिला को राजकीय हॉस्पिटल कबीर चौरा के लिए रेफर किया कबीर चौरा पहुंचने के पश्चात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया और महिला के परिवार में महिला को दो लड़की और एक लड़का है जिसमें दोनों लड़की की उम्र लगभग 7 वर्ष व 5 वर्ष व लड़के का उम्र एक 1 वर्ष है और महिला का पति मैजिक ड्राइवरी का काम करता है जब इस दुखद घटना की  जानकारी परिवार में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।