वाराणसी :-
चोलापुर।थाना क्षेत्र के जगदीशपुर(मडईया ) गांव निवासी 26 संदीप यादव शुक्रवार की देर रात में घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
परिवार वालो के मुताबिक संदीप यादव रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह घर के लोग उसे जगाने पहुंचे तो कमरे के अंदर का नजारा देख कर आवक हो गए फांसी के फंदे से संदीप लटकता दिखाई दिया। ऐसा देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एस ओ कुलदीप दुबे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और उन्होंने बताया कि संदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर रहकर ही खेती बारी करता था इसका बड़ा भाई अजय यादव पुलिस विभाग चंदौली में तैनात है पिता भी पुलिस में थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई इसकी जांच की जा रही है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ