April 18, 2026

नगर आयुक्त द्वारा पिशाच मोचन पोखरा स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

आज दिनांक 01.07.2020 को आगामी पितृपक्ष के दृष्टिगत नगर आयुक्त, श्री गौरांग राठी द्वारा पिशाच मोचन पोखरे का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए।
(1) तालाब के दक्षिणी भाग में जो प्लेटफार्म टूटकर तालाब में गिर गया है उसके संबंध में सीएनडीएस के अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि यह कार्य लगभग 5 वर्ष पूर्व कराया गया था नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान में टूटे हुए भाग की मजबूत बैरिकेडिंग कराते हुए चेतावनी बोर्ड लगवा दिया जाए ।
(2) पितृपक्ष के दौरान तालाब के प्लेटफार्म पर महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु और स्थाई चेंजिंग रूम बनवाने हेतु तथा कुंड के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था सही कराने हेतु नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया।
(3) तालाब के उत्तरी भाग पर गोबर व अन्य गंदगी पाई गई जिसे नगर आयुक्त द्वारा सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया की गंदगी करने वालों को नोटिस भेजते हुए उचित कार्यवाही करें।
(4) तालाब के उत्तरी भाग पर कुछ अतिक्रमण प्रतीत हो रहा था जिसे नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि इसकी पैमाइश कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
(5) तालाब में पर्यटको हेतु बोटिंग की व्यवस्था एवं जहां नगर निगम की जमीन उपलब्ध हो वहां पर एक शौचालय भी बनाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जो बोटमैन होगा वह तालाब में पड़े हुए फ्लोटिंग मटेरियल को भी हटा सकेगा। फिलहाल सफाई निरीक्षक को फ्लोटिंग मटेरियल हटाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री बृजराज कुंवर श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, दशाश्वमेध,श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता, श्री श्रवण कुमार, सीएनडीएस के अवर अभियंता, श्री अरविंद तथा सफाई निरीक्षक एवं क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित थे।