November 8, 2026

एक्सकैलिबर गोला-बारूद की खरीद की गई

Spread the love

पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच अमेरिका से भारतीय सेना को एक्सकैलिबर गोला-बारूद की आपूर्ति मिल गई है। अब भारत जीपीएस से लैस इन तोप के गोलों के जरिये एलएसी पर 50 किलोमीटर दूर से लक्षित ठिकानों को तबाह कर सकता है। भारत ने सबसे पहले बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय पिछले साल एक्सकैलिबर गोला-बारूद की खरीद की थी। अब फिर चीन से तनाव बढ़ने पर पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात सेना की ताकत बढ़ाने के मकसद से यह एक्सकैलिबर गोला-बारूद की खरीद की गई है। साभार