*बांग्लादेश में भीषण नाव दुर्घटना 23 लोगों की मौत,कई लापता*
बांग्लादेश में सोमवार को एक भीषण नाव दुर्घटना में कम से कम 23 लोगों की जान चली गई। कहा जा रहा है कि अभी कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 23 नौका यात्रियों की इस नाव हादसे में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बुरिगंगा नदी में नाव की टक्कर एक अन्य नाव से हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
नाव पर इस दौरान कुल 100 लोग सवार थे। मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। बांग्लादेश के अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के प्रमुख गोलम सादिक ने कहा कि सुबह यात्रियों से भरी नाव एक दूसरी नाव से टकरा गई, जिसके कारण वो पानी के अंदर चली गई।




More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-